Skip to main content

संत गाडगे मन्दिर परिसर, बिंदापुर उत्तम नगर, नई, दिल्ली में बुक  बैंक (पुस्तकालय) का उद्घाटन दिनांक: 2/ 10/ 2026 को संत गाडगे मिशन एवम् विश्व रजक महासंघ के संयुक्त प्रयासों द्वारा आयोजित किया गया l 

संत गाडगे मिशन, संत गाडगे जी महाराज के विचारों पर आधारित एक सामाजिक संगठन है l संत गाडगे जी महाराज ने शिक्षा को सर्वोपरि बताया उन्होंने कहा था l 

"भले ही एक कपड़ा कम पहनों, अगर थाली नहीं है तो हथेली पर खाओ लेकिन अपने बच्चों को पुस्तकें ज़रूर पढ़ाओ!" 

शिक्षा इंसान को केवल किताबी ज्ञान नहीं देती, बल्कि हर बात के पीछे 'क्यों और कैसे' का सवाल पूछना सिखाती है। शिक्षा से अज्ञान, पाखंड, ढोंग एवम् अंध विश्वास को दूर किया जा सकता है l  महात्मा ज्योतिवा फुले ने भी विद्या को सर्वोपरि बताया तथा उनका मानना था कि गरीबों के पतन का मुख्य कारण विद्या का अभाव ही था इसी लिए उन्होंने अपनी पत्नी को पढाया और लड़की एवम् लड़कों के लिए पहली बार स्कूल खोले l 
समाज के छात्र- छात्राओं को अपने स्कूली पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ  महापुरुषों के जीवन परिचय, कार्यो एवम् त्याग- बलिदान के विषय में ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है l 

खुशी की बात है कि दिल्ली में  बहुजन समाज में जन्में  संतो एवम् महापुरुषों के विचारों, उनके जीवन संघषों से प्रेणना लेकर उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुॅचाने के लिए संत गाडगे मिशन ने पुस्तकालय की स्थापना की है ताकि  हमारे बच्चे अपने महापुरषों के विषय में विस्तार से ज्ञान प्राप्त कर सकें l
इस समारोह में समाज के सभी संगठनों के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति,  बुद्ध जीवी साथी  एवम् बच्चे सम्मिलित हुए  l

↑